बंटी खान बराकर। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग सड़क दुर्घटना को जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। जिसके तहत मंगलवार देर रात एसीपी ट्रैफिक ईस्पिता दत्तो ने बैगुनिया मोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बराकर ट्रैफिक सब गार्ड के ओसी सीएस गुहा राय बड़ी संख्या में ट्रैफिक गार्ड वोलेंटियर के साथ जाच कर रहे थे। इस दौरान देखा गया कि सभी वाहन चालकों को चेक किया जा रहा था।जहा शराब पीकर कोई ड्राइव तो नही कर रहा है। रात के समय बाइक पर तीन लोग कहा जा रहे है। इनके पास हेलमेट है कि नही। खासकर नसा कर ड्राइव करते समय अक्सर लोग अपने साथ दूसरे की जान लेलेते है। इसलिए इस प्रकार की जांच समय समय पर जरूरी है। सड़क पर जाच अभियान को लेकर ट्रैफिक एसीपी ईस्पिता दत्तो ने बताया कि इस प्रकार की जांच प्रक्रिया बहुत जरूरी है। जहा देखा गया कि साम होते ही लोग नसा कर रफ ड्राइव करते है। नसा कर बाइक पर ट्रिपल लोड मनचाहा तरीके से डोलते है। वाहन चालकों के पास कागजात है कि नही । रात में वाहन लेकर निकलने का क्या कारण है। अनावश्यक कारण रात में वाहन लेकर ना निकले। वही नसा कर सड़क पर वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जरूरत। जहा देखा गया कि बिगत दिनों बराकर स्टेशन रोड में एक सड़क दुर्घटना के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी थी। वही एसीपी ने जोर देकर कहा बंगाल में चलने वाले सभी ऑटो के कागजात पूरे होने चाहिए नही तो होगी कार्यवाही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुल्टी छेत्र में झारखंड नंबर के ऑटो की भरमार है। जिनके पास बंगाल में चलाने का कोई भी वैध कागजात नही। इस प्रकार के ऑटो चालक हो जाये सावधान।










