Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी एम्प्लॉय कोऑर्डिनेशन कौंसिल कोल इंडिया का एकदिवसीय अधिवेशन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आज दिनांक 13.09.2024 प्रातः काल 11 बजे दिन में ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी एम्प्लॉय कोऑर्डिनेशन कौंसिल कोल इंडिया का एकदिवसीय अधिवेशन ईसीएल के आसनसोल देवासिस मैरेज हॉल में संपन्न हुआ। इस मीटिंग की अध्यक्षता माननीय बृज किशोर पासवान ने किया। इस मीटिंग का संचालन एवं मुख्य वक्ता के रूप में कोल इंडिया महामंत्री अधिवक्ता नंद किशोर मांडलिक ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कौंसिल संग्रक्षक गोरे लाल पासवान,

कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, एनसीएल अध्यक्ष और कोल इंडिया के सभी अनूसंगी कंपनी के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा बोकारो स्टील प्लांट के अध्यक्ष एवं महामंत्री, दुर्गापुर स्टील प्लांट के अध्यक्ष एवं महामंत्री, पुलिस एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं बंगाल प्रदेश के बहुजन नेता सिंटू भुइयां भी उपस्थित रहे। इस मौके पर कोल इंडिया एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोल इंडिया महामंत्री अधिवक्ता नंद किशोर मांडलिक ने कहा कि कोल इंडिया में श्रम शक्ति देने वाले एससी एसटी बीसी के लोग बड़े पैमाने पर कार्यरत हैं किंतु आज तक इन लोगो को जेबीसीसीआई में आज तक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया जबकि कौंसिल के तरफ़ से बार बार पत्र लिखा गया कोल इंडिया प्रबंधन, कोल इंडिया मंत्रालय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग। कोल इंडिया के किसी भी अनुसांगी कंपनी में जेसीसी/हाउसिंग/वेलफेयर में कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तथा कौंसिल को कार्यालय भी नहीं दिया गया जबकि आयोग के द्वारा 7.72 में इसे लागू करने का प्रावधान है जिसकी अवहेलना की जा रही है। जैसे बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है, रोस्टर नहीं मेनटेन किया जा रहा है, आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर आज के मीटिंग में ये मुख्य बातें रखी गई। इस मीटिंग का आयोजन ईसीएल अध्यक्ष रामसागर प्रसाद एवं महामंत्री प्रभुनाथ पासवान के नेतृत्व में हुई।

Latest News