बराकर । कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर हनुमान चढ़ाई जीटी रोड पर आसनसोल नगर निगम कुल्टी बोरो की एंबेसडर कार तथा मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हनुमान चढ़ाई जीटी रोड पर बुधवार की दोपहर आसनसोल नगर निगम कुल्टी बोरो के एंबेसडर कार और मोटर साईकिल में जोरदार टक्कर हुआ । जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 3 व्यक्ति घायल हो गए । घटना के दौरान तीन सवार लिए मोटरसाइकिल कुल्टी से बराकर के तरफ आ रहा था ।

वही आसनसोल नगर निगम कुल्टी बोरो की एंबेसडर कार बराकर से कुल्टी के ओर जा रही थी । ईसी बीच दोनों में जोर दार टक्कर हो गई । जिससे मोटर साईकिल पे सवार तीनो लोग घायल हो गए । जिसमें पहले घायल का नाम शोएब अंसारी उम्र लगभग 19 वर्ष दूसरा जाहिर अंसारी उम्र लगभग 19 वर्ष तथा तीसरा बंटी एसके उम्र लगभग 17 वर्ष बताया गया है । ये तीनों बराकर फाड़ी रोड के रहने वाले हैं । घटना की खबर मिलते ही बराकर फाडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बराकर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहाँ शोएब अंसारी की हालात गंभीर बताया जा रहा है । उसके परजिनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आसनसोल के निजी अस्पताल में ले गए है । बाकी अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया । इस दौरान घायल युवक का एक पैर टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर की छान बीन कर रही ।










