कुल्टी।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर केंदुआ बाजार श्री श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गाजे बाजे के साथ मन्दिर परिसर शोभा यात्रा निकाला गया सर्व प्रथम विधवत मन्त्रचारन कर हनुमान जी की पूजा पाठ किया गया इसके पूर्व बुधवार रात्रि को अखंड कीर्तन व जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त सोभा यात्रा में शामिल हुये सभी श्रद्धालुओं को पगड़ी से समान्नित किया गया तथा ध्वजा लेकर जय श्री राम तथा जय हनुमान का नारा लगाते हुये मंदिर परिसर से शोभा यात्रा आरंभ होकर केंदुआ बाजार , इट्टा भठ्ठा, 12 नंबर लोको लाइन , रांची ग्राम , पत्थरखाद आदि इलकों का नगर परिक्रमा किया गया शोभा यात्रा में भगवान शिव तथा माता पार्वती के रूप धारण रथ पर विराजमान आकर्षक दृश्य लोगों के लिये आकर्षक का केंद्र बना रहा शोभा यात्रा में भगवान शिव तथा परिक्रमा के दौरान जगह -जगह पर श्रद्धालुओं के स्वागत में शरबत व जल वितरण किया गया

इस अवसर पर 70 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव ने कहां कि हनुमान जी की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है सबसे ज्यादा महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है मेरा पैग़म है कि सभी अपना -अपना पूजा करते है किसी के साथ भेदभाव न करें तथा एक दूसरे के त्योहार मिलजुलक शान्ति पूर्वक ढंग से मनायें।










