Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी समागम को लेकर रानीगंज बाजार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक:

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

3 को खंडे बाटे का अमृत संचार 4 को हेल्थ कैंप के साथ समागम गुरबाणी कीर्तन का

बृहस्पतिवार के दिन आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में अहम बैठक की गई यहां पर रानीगंज बाजार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि गण एवं आसनसोल सेंटर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद थे आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर सुरजीत सिंह  मक्कड ने कहा  3 दिसंबर को रानीगंज गुरुद्वारा प्रांगण में अमृत संचार अर्थात सिख धर्म में प्रवेश की मर्यादा जो है वह कार्यक्रम किया जाएगा 4 तारीख को गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी को समर्पित स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा शिशु बागान ग्राउंड में वहीं पर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी के बारे में समागम भी होगा


इस कार्यक्रम में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख वेलफेयर सोसाइटी सहयोग कर रही है इस समागम में उच्च कोटि के कीर्तनी रागी एवं प्रचारक पंजाब से आ रहे हैं रानीगंज बाजार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह बग्गा ने कहा इस कार्यक्रम को लेकर किस तरह से और अच्छे ढंग से हम लोग मना सके इसीलिए आज हम लोग यहां बैठकर सलाह कर रहे हैं और रणनीति तैयार कर रहे हैं हमारे यहां तख्त श्री केशगढ़ साहेब पंजाब के हजूरी रागी कीर्तनी जत्था जसप्रीत सिंह कीर्तन करेंगे पंथ प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी मान सिंह जी गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन के बारे में गुरबाणी के माध्यम से संगतो अर्थात श्रद्धालुओं को बताएंगे इस बैठक में सुरजीत सिंह मक्कड़ रानीगंज बाजार गुरुद्वारा के प्रधान बलजीत सिंह बग्गा उप प्रधान मनजीत सिंह सुंदर सिंह कमलजीत सिंह सुमित सिंह मनमीत सिंह सनकी सिंह अमित सिंह दीपक सिंह मनदीप सिंह सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे