बराकर ।बराकर शहर के चौक बाजार स्थित श्रीमारवाड़ी पचंयाती ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को श्री श्याम बाल मंडल बराकर का चर्तुर्थ वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बाबा श्याम के दरबार का भव्य अलोकिक शृंगार किया गया ।इसके बाद काफी संख्या मे आस पास की महिलाओं ने चुनडी पहन कर सांस्कृतिक परिवेस मे मंगलपाठ किया। कोलकाता से आयी भजन गायिका श्रीमती कविता मिश्रा तथा श्रीमती श्वेता अग्रवाल एवं धनबाद के आशिष अग्रवाल ने अखंड ज्योति पाठ करवाया। जहां भगवान श्री श्याम कृष्ण की लीलाओं का भी वर्णन किया गया।
कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व अखण्ड ज्योति, छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाने के साथ साथ पूरे मंदिर परिसर में बाबा श्याम का ज्यकारा की गूंज गुंजायमान हो रहा था । देर शाम को भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जहां बहार से आयी भजन मंडली के अलावा स्थानीय भजन मंडली भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में विनीत शर्मा ,अभिषेक गोयल ,विकास अग्रवाल, शंकर नियोगी ,जय शर्मा , आर्यन शर्मा ,राम नियोगी ,रौनक खेतान ,पंकज भानीरामका सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रहा ।










