। बीसीसीएल सीभी एरिया बारह के मुख्य द्वार पर ईस्ट रामनगर ओर बोरिरा के विस्थापितो के द्वारा 37 वे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान बिस्थापित के समर्थन में बिगत शनिवार को तृणमूल कुल्टी ब्लोक के प्रतिनिधियो ने जमी हारा के समर्थन में गेट मीटिंग की थी। इस दौरान प्रतिनिधियों ने एरिया बारह के महाप्रन्धक पी एस मिश्रा से मुलाकात की थी। जहा एरिया के कई अधिकारी भी शामिल थे। इस दैरान एरिया की ओर से तृणमूल के जिला चैयरमैन उज्ज्वल चटर्जी को जीएम ने खुद लैटर देकर बुलाया था। जहा उज्ज्वल चटर्जी के छह सदशया प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एरिया मुख्यालय बैगुनिया पहुचे। इस प्रतिनिधि मंडल में तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ सुबोल चक्रवर्ती अपराजित बनर्जी, अरबिंद चत्तराज, कंचन राय, बिस्वजीत चटर्जी,दिनेश हलवाई, मुख्य थे। इस दौरान जीएम खुद मीटिंग के पहले किसी कारण से बाहर निकल गए। बैठक में एरिया मैनेजर इस्टेट आर सी पाल, एपीएम जे कर्मकार, इस्टेट अधिकारी आर कुंडू, एजीएम देबाशीष चक्रवर्ती, वार्ता में शामिल हुवे।वार्ता प्रारम्भ होते ही प्रबंधन के आर कुंडू ने आये हुवे प्रतिनिधि मंडल से जमी हारा ग्रामीणों के मामले को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर वार्ता बीच मे ही खत्म हो गयी । जहा हंगामा खड़ा हो गया।जहा प्रतिनिधि मंडल ने इसे अपना अपमान कहते हुवे वार्ता से बाहर निकलना ही उचित समझा। मामले को लेकर धरने प्रदर्शन बैठे जामिहरा ग्रामीणों ने इसे शर्मनाक बताते हुवे जीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में ही धरना प्रारम्भ कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद सभी भूमिहरा अपने धरना मंच पर चले गए। इस दौरान जामिहरा ज्योतस्ना गोप अपने तीन महीने की बच्ची के साथ आंदोलन में शामिल रही। वार्ता विफल को लेकर तृणमूल के प्रतिनिधि मंडल के सदशयो ने इसे प्रबंधन की लापरवाही के साथ अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार ।
विचार विमर्श करते हुए बताया कि अब ओर बर्दास्त नही किया जायेगा। अब कल्यानेश्वरी चपतोड़िया लेण्डलुजर एसोसियेशन के साथ तृणमूल बृहत्तर आन्दोल की ओर जाने की रणनीति कायम कर प्रबंधन को सड़क पर घेरने का कार्य करेगा। बिस्थापित अपनी जमीन के बदले नौकरी की मांग पर एरिया कार्यालय के समने धरने पर बैठे है। परंतु प्रबंधन इनकी एक नही सुन रहा है। इस मामले को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुइ । जो बे नतीजा साबित हुइ। अब वार्ता तभी होगी जब बीसीसीएल मुख्यालय के अधिकारी वार्ता में शामिल होंगे। नही तो धरना लगातार जारी रहेगा। इस दौरान लेण्डलुजर की ओर से भोला नाथ गोराई, शोभिक मुखर्जी,सुसंतो कापुड़ी,नयन मंडल,ज्योतिषणा गोप सहित बीस सदशया शामिल थे।










