बराकर। बीसीसीएल सीभी एरिया बारह की ओर से बलतोड़िया नीचु धावड़ा में तकरीबन बारह लाख की लागत से सामूहिक शौचालय का निर्माण कार्य किया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार को बीसीसीएल सीभी एरिया बारह के महाप्रबंधक पी के मिश्रा ने फीता काटकर शिलापट का अनावरण कर किया। इस उद्घाटन समारोह के अवशर पर जेडीयू के राज्य सचिव जनता मजदूर संघ के सुभाष सिंग, स्थानीय तृणमूल पार्षद अशोक पासवान , तृणमूल के पूर्व दिवंगत पार्षद खालिद खान की पत्नी रजिया खालिद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

सामूहिक शौचालय के उद्घाटन के अवशर पर महाप्रबंधक पी के मिश्र ने कहा कि बलतोड़िया छेत्र में हमारी ही कंपनी के साथ ओर भी कई लोगो का बसोबास है। जहा शौचालय को लेकर मांग की गई थी। जनता मजदूर संघ के नेता सुभाष सिंग ने इस मांग को प्रबंधन के पास रखा था। जिसे आज पूरा किया गया। वही सुभाष सिंग ने कहा कि इस गरीब और निचले तबके में शौचालय एक समश्या है। जहा बीसीसीएल द्वारा शौचालय का निर्माण करवाने से यहा के लोगो को बहुत खुसी मिली है। जिसका हम सभी दिल से धन्यवाद करते है। बीसीसीएल द्वारा पूरे वर्ष छेत्र के आसपास के जगहों पर शिक्षा स्वास्थ्य गरीब उन्मूलक कार्य को हर समय सहयोग करते है।










