Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भाजपा कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर भाजपा सेंट्रल कार्यालय में खुशी ज़ाहिर किया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाजपा कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर भाजपा सेंट्रल कार्यालय में राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ राज्यों में विधानसभा में भारी बहुमत की जीत से उत्साहित ऊर्जावान भाजपा कर्मियों ने रविवार संध्या मिठाई बाटकर भाजपा जिंदाबाद, मोदीजी जिंदाबाद और भारत माता की जय से खुशी ज़ाहिर किया। उक्त भाजपा के तीन राज्यों की भारी बहुमत की जीत पर ऊर्जावान भाजपा कर्मियों के इस कार्यक्रम का संचालन कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश के सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने अपने परिश्रम और जनता ने उन पर विस्वास किया । ये जीत भाजपा की जीत से भी बड़ी जीत जनता की है। आसनसोल जिला भाजपा सदस्य महेश सिंह ने कहा देश में एक बार भी मोदी लहर दिख रहा है। मोदीजी पर जनता का विस्वास ही देश की जनता की राय है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा भारत देश को आज पूरे विष्व प्रधानमंत्री मोदीजी को अपना लीडरशिप को एक सफ़ल और सम्रद्धि वाला देश मान चुका है। आज देश की जनता मोदीजी की गेरंटी को ही अपना गेरंटी को मान लिया है। प्रधानमंत्री मोदीजी के 2 साल के कार्यकाल की समीक्षा है कि तीनों राज्यों में भाजपा की भारी बहुमत से जीत दर्ज किया है। प्रधानमंत्री की मोदीजी गेरंटी को लोग 2024 में भी सबका साथ सबका विस्वास के साथ सबका प्रयास को एक नया दिशा पर चलने को देश की जनता बेताब है। इस तीन राज्यों की जीत विजय कार्यक्रम में भाजपा के उत्साहित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं में कुल्टी मंडल 3 के उपाध्यक्ष कवि सिंह, कुल्टी मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास, कुल्टी मंडल 3 के उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, योग गुरु संकर प्रसाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से इबरार अहमद ,किशोर बर्बन के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।