Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सीतारामपुर जोहरगढ़ शमशान समीप करीबन 14 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।कुल्टी थाना अंतर्गत सीतारामपुर जोहरगढ़ शमशान समीप करीबन 14 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा भू माफिया द्वारा कब्जा किया गया ।
वहीं पुलिस प्रशासन को इस विषय पर पूछने पर उनका कहना है कि यह मामला नगर निगम और बीएंडएलआरओ का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ा लिया।
मालुम हो की निगम के लीगल सेल द्वारा इस विषय पर एक प्राथमिकता कुल्टी थाने में दर्ज की गई थीं। जिसके तहत कुछ दिन कार्य बंद रहा पुणे मामले को ठंडा बस्ती में भेज दिया गया फिर से वह भू माफिया सक्रिय होकर पूर्ण रूप से सरकारी जमीन के सामने का हिस्सा घेरने में कामयाब हो गया वहीं नगर निगम पुलिस प्रशासन जमीन विभाग सब के सब मुख्य दर्शक बने बैठे हुए हैं सरकारी जमीन की लूट हो रही है और यह अधिकारी गण एक दूसरे का मामला बात कर अपने आप को बचकर निकल रहे हैं।

वहीं इस विषय पर कुल्टी ब्लॉक के युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्त ने कहा कि इस श्मशान घाट की जमीन और उसके आसपास के सरकारी कुछ जमीन को रिकॉर्ड में चढ़कर घेरने की बात उनके समक्ष आई है । इस विषय पर उन्होंने नगर निगम का मेयर और उप मेयर को सूचित किया है। साथ ही पुलिस को इस विषय पर सूचना देते हुए अनुरोध किया है कि, तत्काल इस निर्माण को रोका जाए । साथी उन्होंने कहा कि इस प्रकार सरकारी जमीन की लूट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस पर वे लोग जिला शासक से लेकर राज्य के मंत्रालय तक इस विषय में जांच की मांग करेगी।

वहीं इस विषय पर भाजपा के जिला सचिव केशव पोद्दार दौरा कहा गया है कि इतनी बड़ी सरकारी जमीन का खेल कुछ माफिया द्वारा खेला जा रहा है
इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन की लूट हो रही है वहीं राज सरकार के अधिकारी गण और तृणमूल नेता गण चुप बैठे हुए हैं इससे साफ मालूम पड़ता है कि इसमें यह लोग की मिलीभगत कर इतनी बड़ी सरकारी जमीन का कब्जा किया जा रहा है ।नगर निगम और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण सरकारी जमीन की लूट हो रही है। इसे तत्काल बंद किया जाए नहीं तो भाजपा जीला सासक से इसे तत्काल करवाई की माग करती है।
वहीं भाजपा के कुल्टी मंडल के उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने कहा कि शमशान घाट के समीप की जमीन पर एक माफिया का काफी दिन से नजर था उनके द्वारा कई बार इस जमीन को घेरने का प्रयास किया गया परंतु सीतारामपुर के कुछ स्थानीय लोग के विरोध पर कार्य को रोक दिया गया था। निगम द्वारा भी कार्रवाई करते हुए कुल्टी थाना में मामला दर्ज किया गया था। परंतु माफिया द्वारा सभी को मेनेज कर। सरकारी जमीन की लूट कर पूरे जमीन के सामने का हिस्सा घेर लिया। यह भू माफिया इस जमीन का कुछ हिस्सा अपना बताता है। जिसके तहत वह एक दाग नंबर दिखाकर जमीन को पूर्ण रूप से घेर रहा है सामने का हिस्सा घर लेने पर अगर सरकार किसी प्रकार की सरकारी योजना के तहत इस जमीन पर कार्य करना चाहेगी तो वह नहीं कर पाएगी क्योंकि सामने का सभी रास्ता वह घेर लिया है। और आगे पूरे जमीन पर अपना कब्जा कर लेगा।

मालुम हो की कुल्टी थाना अंतर्गत सीतारामपुर जोहरगढ़ शमशान समीप करीबन 14 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा करने को ले कर आसनसोल निगम की ओर से कुल्टी थाना में कुछ लोगों के नाम पर एक प्राथमिकता दर्ज की गई है। जिसमें सरकारी जमीन को कब्जा सहित नदी के बहाव को घेरने की लिखित प्राथमिकी दर्ज़ की गई। निगम के कार्रवाई के बाद भू माफिया अपनी जेसीबी मशीन लेकर वहां से फरार हो गए थे। निगम प्रशासन द्वारा नदी को घेरना अनुचित बता रहे है, परंतु अभि तक नदी को पूर्ण रूप से मुक्त नहीं किया गया है। वही नगर निगम के अभियंता और लीगल सेल के अधिकारियों द्वारा जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया था और उसमें लिखा था कि या जमीन नगर निगम की संपत्ति है। परंतु देखा जा रहा हैं की इस पूजा के छुट्टी निगम के लगे बोर्ड को हटा दिया गया और उसे जमीन को घेरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारियां अनुसार इस जमीन के दो दाग में करीबन 14 बीघा जमीन है। खास जमीन के रूप में रिकॉर्ड है और जो कुछ और भी जमीन है जो कि आपकर कोल के नाम पर है । जिसका मालिकाना कोल इंडिया हैं। यह ज़मीन शमशान घाट ओर नुनिया नदी से सटी हुई है। एक उत्तर थाना के दबंग कोयला संचालक और वर्तमान में दबंग भू माफिया द्वारा इस जमीन को घेरा जा रहा है। सरकारी जमीन का कुछ हिस्सा जो कि सामने की ओर पड़ता है उसे एक व्यक्ति के नाम पर रिकॉर्ड पर कर लिया गया है ।और सामने से बाउंड्री वॉल का कार्य शुरू कर दिया गया है। सामने की ज़मीन घिर गई तो पीछे के साभी सरकारी जमीन पर जाने का रस्ता बन्द होते ही पुरे ज़मीन पर कब्ज़ा ।
इस विषय पर बाउरी समाज के कुछ लोगों ने कई बैठक की थी साथ ही अखबारों द्वारा इस खबर को प्रमुखता से छप गया था जिसमें नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा कहा गया था कि इस प्रकार को नदी को घेरना और सरकारी जमीन को कब्जा करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के टीम आकर अपना वोड लगाया था और कुल्ट थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज की थी। परंतु अभी देखा जा रहा है कि निगम के बोर्ड को हटा दिया गया है और कथा कथित माफिया द्वारा उस जमीन पर बाउंड्री वाल का कार्य शुरू कर दिया गया है । सामने की जमीन को घेर लिया गया तो पीछे का सरकारी जमीन उसे बाउंड्री के अंदर चला जाएगा यही उक्त माफिया की चाल है। और वह अपने चाल में काफी कामयाब होता दिख रहा है ।
वहीं इसी जमीन के बीचो-बीच जल सप्लाई विभाग फी का पाइप भी गया है उसे भी अपने कब्जे में लिया जा रहा है साथ ही इस जमीन में काफी पुराने पुराने पेड़ थे जिसे भूमि माफिया अपने सुविधा अनुसार उनकी कटाई कर रहे हैं। परंतु इतना होने के बाद भी सरकारी अमला एक दूसरे का मामला बोल कर टाल रहा है। ओर सरकारी जमीन की लूट हों रहीं हैं।