बराकर। सारा भारत असंगठित श्रमिक कांग्रेस कुल्टी ब्लॉक की ओर से सोमवार को सेल कुल्टी ग्रोथ वर्क्स के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। श्रमिको के पंद्रह सूत्री मांग को लेकर सारा भारत असंगठित श्रमिक कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया। असंगठित मजदूर कांग्रेस के नेता काजल दत्तो मनीष बर्नवाल के नेतृत्व में ये धरना प्रदर्शन दिन भर चला। धरना मंच से इन नेताओ ने ठेका श्रमिको को पंद्रह सूत्री मांगों को प्रबंधन के सामने रखा । जिनमे मुख्य रूप से विगत दस वर्षो से कार्य कर रहे ठेका श्रमिक के वेतन में वृद्धि करने की मांग की। वही वर्षो से लंबित इन श्रमिको के छूटी के पैसे की पूर्ण व्यवस्था करे। श्रमिको के बकाया छूटी का भुगतान अविलंब किया जाय। सेल के कुल्टी छेत्र के इलाके में बिधुत व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त किया जाय। जहा विधुत व्यवस्था नहीं वाला उसकी समुचित व्यवस्था हो। वही छेत्र के रास्ते की हालत जर्जर है इन रास्तों को ठीक किया जाय। एशिया महादेश के सबसे बृहत्तम कारखाने के संस्थापक की मूर्ति को स्थापना गेट के सामने हो । वही इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल को ठीक किया जाय। जिससे श्रमिको के साथ स्थानीय लोगो के इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके। इन पंद्रह सूत्री मांगों की ये प्रमुख बाते सेल प्रबंधन के सामने रख अपनी ओर से ज्ञापन सौंपा।








