बराकर।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर की ओर से होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए क्षेत्र में व्यपक स्तर से तैयारियां की जा रही है विभिन्न कमेटियों संघ की शांति बैठक के अलावा इलाके के संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च निकाला जा रहा है रविवार देर रात कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर फाड़ी के विभिन्न इलाकों में बराकर फाड़ी की ओर से रूट मार्च निकाला गया इस दौरान काफी संख्या में पुलिस अधिकारी जवान एवं रेप मौजूद थे

रूट मार्च के दौरान बराकर के झनाकपुरा करीमडंगल गायत्री नगर हलवाई पट्टी आराडंगाल ग्वाला पट्टी इलाके में रूट मार्च निकालकर लोगों को होली में शांति श्रृंखला बनाए रखने की अपील की गई रूट मार्च के दौरान एसीपी वेस्ट कुल्टी सुकांतो बनर्जी कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दु दत्ता बराकर फाड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल चौरंगी फाड़ी प्रभारी शीतल नाग सहित जवान मौजूद थे अधिकारियों ने बताया कि होली में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है इसके मद्देनजर विभिन्न इलाकों में रूट मार्च निकाला जा रहा है रूट मार्च स्टेशन रोड जीटी रोड सहित विभिन्न इलाकों में निकाला जाएगा










