Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सुरसंण्डा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की दुआ के साथ शांतिपूर्ण समापन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सुरसंण्डा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की दुआ के साथ शांतिपूर्ण समापन

बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरसंण्डा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास और अकीदत के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत और शिक्षाओं को याद किया।
इस अवसर पर मौलवी समीउद्दीन हशमती ने कहा कि हुजूर ﷺ की सीरत पाक पूरी दुनिया के लिए रहमत है। उन्होंने हमेशा अमन, इंसाफ और भाईचारे का पैगाम दिया। हमें उनकी बताई हुई राह पर चलकर समाज में मोहब्बत, आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने सभी अकीदतमंदों से जुलूस-ए-मोहम्मदी में शांतिपूर्ण, अनुशासित और अदब के साथ शामिल होने की अपील की। साथ ही देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम में कमेटी के बछन, नदीम, यूसुफ अली, मोहम्मद मियां, वसी अहमद, छोटे, पत्रकार विशाल गुप्ता, रहमान अली खान, तुषार जयसवाल शाहिद हुसैन, एडवोकेट जाव्वद अहमद, मुन्ना कुरैशी, एतबार अली, रजी अहमद, सिराज अहमद सहित गांव के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मसौली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राशिद खान, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव, आरक्षी रत्नेश पांडे, दीप सिंह, सौरभ राय, अभिनंदन सिंह तथा महिला आरक्षी कनक गुप्ता सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस की मौजूदगी और आयोजकों के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ।