Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री बिहारी जी एवं श्री पुरुषोत्तम दास महाराज जी का छठवां वार्षिक महोत्सव

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री बिहारी जी एवं श्री पुरुषोत्तम दास महाराज जी का छठवां वार्षिक महोत्सव

कुल्टी।

श्री बिहारी जी भक्त मंडल, कुल्टी द्वारा गुरुवार को कुल्टी अग्रसेन भवन धर्मशाला में श्री बिहारी जी एवं पुरुषोत्तम दास महाराज जी का छठवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया गया तथा छप्पन भोग एवं सवामनी प्रसाद का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महोत्सव का शुभारंभ सुबह कोलकाता से आए सुभाष जी एवं आसनसोल के मनोहर जी द्वारा ज्योति पाठ के साथ किया गया। पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। वहीं देर शाम श्री बिहारी जी एवं पुरुषोत्तम दास जी के भजनों और कीर्तन की अमृत वर्षा हुई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजन संध्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । इनमें धनबाद से आए परितोष, गया से सत्यम पोद्दार, आसनसोल के मनोहर जी, कुल्टी के रोहित खाटूवाला, सुभाष अग्रवाल, मनोज खोवाला सहित स्थानीय भजन मंडली के कलाकार शामिल रहे।

इस भव्य एवं ऐतिहासिक उत्सव में पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान एवं दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों—कोयंबतूर, रांची, कोलकाता, वाराणसी आदि शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि श्री बिहारी जी पुरुषोत्तम दास जी महाराज “पंचपेड़ वाले बाबा” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त बाबा के मंदिर में सच्चे मन से दर्शन करने जाते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाबा जी का मंदिर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से इण्डाली भडुन्डा नववृंदावन मार्ग पर लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वार्षिक महोत्सव में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को श्री बिहारी जी भक्त मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार को मंडल की ओर से उत्तरीय, माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे, मारवाड़ी युवा मंच के राजेंद्र जी पोद्दार, अनूप सर्राफ, विश्व हिंदू परिषद के श्री राम सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बिहारी जी भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्यों में विशेष रूप से
सुरेश जी सुद्रानिया, गिरधारी लाल जी सुद्रानिया, जयदयाल सुद्रानिया, अनिल सुद्रानिया, युवा सदस्यों में मनीष सुद्रानिया, टोनी सुद्रानिया, राहुल सुद्रानिया, सतीश सुद्रानिया, आशीष सुद्रानिया एवं मुकेश सुद्रानिया सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

सुबह से आरंभ हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम देर रात बाबा की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ बाबा का ज्योत प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।