Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*ज्येष्ठ के आठवें मंगल पर विशाल भंडारा: थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने किया प्रसाद वितरण*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*ज्येष्ठ के आठवें मंगल पर विशाल भंडारा: थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने किया प्रसाद वितरण*

बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के कस्बा रसौली में ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधान पद के प्रत्याशी और समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने इस भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे का शुभारंभ सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
आयोजनकर्ता सरताज आलम उर्फ कल्लू ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का धार्मिक महत्व है। इसी के तहत क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ने की बात कही।
इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ हल्का प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल, सिपाही हरिकांत यादव, सिपाही राकेश पटेल और सिपाही मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे। इन सभी ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
भंडारे में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। दिन भर प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।