Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रोमांचक फाइनल में न्यू फ्रेंड्स क्लब को हराकर धनबाद का बिरसा मुंडा क्लब बना हरिश मेमोरियल वन-डे टूर्नामेंट का चैंपियन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रोमांचक फाइनल में न्यू फ्रेंड्स क्लब को हराकर धनबाद का बिरसा मुंडा क्लब बना हरिश मेमोरियल वन-डे टूर्नामेंट का चैंपियन

बराकर: बराकर फाड़ी रोड नदी तट के सदाबहार मैदान पर सदाबहार क्लब द्वारा आयोजित “हरिश मेमोरियल वन-डे टूर्नामेंट” का गुरुवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें झारखंड की टीम बिरसा मुंडा क्लब (धनबाद) ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला पुरस्कार अपने नाम किया।इस प्रतिष्ठित एकदिवसीय प्रतियोगिता में बंगाल और झारखंड की कई दिग्गज टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यू फ्रेंड्स क्लब (बराकर नमक कलाली) की टीम ने अंत तक कड़ा मुकाबला किया, लेकिन उन्हें उपविजेता के रूप में दूसरे पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।मैच की समाप्ति पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सदाबहार क्लब के सदस्य अब्दुल बारीक, अली हुसैन मुन्ना और पूर्व पार्षद टुंपा चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का गवाह बनने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय दर्शक मौजूद थे।आयोजक सदाबहार क्लब ने इस अवसर पर कहा कि दिवंगत हरिश की स्मृति में इस टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि कोयलांचल और सीमावर्ती क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर और स्थायी मंच मिल सके।

Latest News