Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बर्नपुर स्टेडियम में बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के द्वारा आयोजित “39वें स्वर्गीय निहार रंजन दत्ता और स्वर्गीय शिवदास ठाकुर स्मृति इंटर-स्कूल नॉक-आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026” का फाइनल मैच हुआ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

गत 29-06-2026 (सोमवार) शाम को बर्नपुर स्टेडियम में बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के द्वारा आयोजित “39वें स्वर्गीय निहार रंजन दत्ता और स्वर्गीय शिवदास ठाकुर स्मृति इंटर-स्कूल नॉक-आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026” का फाइनल मैच हुआ। क्लब के महासचिव देबार्शी रॉय ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि यह टूर्नामेंट 22-06-2026 को शुरू हुआ था, शुरुआती चरणों में इस टूर्नामेंट में कुल आठ स्कूल फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया था, फाइनल मैच शांतिनगर विद्यामंदिर (HS) और हीरापुर एमसीटी इंस्टीट्यूट (HS) कि बीच हुआ ।

फाइनल मैच में बर्नपुर सेल इस्को इस्पात सयंत्र के प्रभारी कार्यपालक निर्देशक (HR) उमेंद्र पाल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस्को इस्पात सयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (HR) और क्लब के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। सम्मानित अतिथि के रूप में इस्को इस्पात सयंत्र के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (BE) और क्लब के उपाध्यक्ष एम.ई. शम्सी, बर्नपुर शिल्पांचल के जाने-माने व्यवसायी और समाजसेवी पीके ठाकुर उपस्थित थे। इन सभी ने बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अधिकारियों को स्कूल के छात्रों के बीच ऐसा टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सराहना कि ओर बधाई दी।

फाइनल मैच के दौरान बारिश के बावजूद, खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने लायक था। बर्नपुर स्टेडियम आठ से अस्सी साल तक, पुरुषों से लेकर महिलाओं तक, हर श्रेणी के लोगों से भरा हुआ था। आज के फाइनल मैच में तय समय पर दोनों टीमों की तरफ से कई गोल नहीं हुआ, मैच का फैसला पेनल्टी शूट-आउट से हुआ। नतीजा यह हुआ कि शांतिनगर विद्यामंदिर ने पिछले साल के विनर हीरापुर एमसीटी इंस्टिट्यूट को 4 – 3 गोल से हराकर इस साल के टूर्नामेंट का चैंपियन बन गया।

उमेंद्र पाल सिंह ने क्लब की तरफ से विनिंग टीम शांतिनगर विद्यामंदिर के खिलाड़ियों को एक खूबसूरत ट्रॉफी और सात हजार रुपया का कैश प्राइज दिया। जबकि जितेंद्र कुमार ने क्लब की तरफ से रनर-अप टीम हीरापुर एमसीटी इंस्टिट्यूट के खिलाड़ियों को भी एक सुंदर ट्रॉफी और पांच हज़ार रुपया का कैश प्राइज़ दिया। इसके अलावा, दोनों टीमों के हर एक खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स को क्लब की तरफ से ट्रॉफी और उपहार दिया गया।

Latest News