( *टोनी आलम:जामुड़िया* )
भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुपालन में ईसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है जिसके तहत आज (23/09/2024) कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में कंपनी के सीएमडी श्री समीरन दत्ता के नेतृत्व में ढाई हज़ार पौधे लगाए गए। इस दौरान सीएमडी के साथ कंपनी के स्वतंत्र निदेशक श्री शिव तपस्या पासवान व शिव नारायण पाण्डेय, निदेशक (वित्त व कार्मिक) मो. अंजर आलम तथा निदेशक (तकनीकी) श्री नीलाद्रि राय प्रमुखता से मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की थीम पर यह पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ। इस अभियान के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि श्री समीरन दत्ता ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की थीम पर आज हम वृहद रूप से यहाँ उपस्थित होकर समन्वित रूप से पौधारोपण कर रहे हैं यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्थापित करता है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान से आप सबों को खुले मन से जुड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसके पहले क्षेत्र की बेलबाद साईडिंग के मिलि’ज़ गार्डेन में स्वामी विवेकानंद के नवनिर्मित स्टेच्यू का अनावरण भी सीएमडी श्री समीरन दत्ता के करकमलों से किया गया।





आगत सभी अतिथियों का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एस. सी. मित्रा ने किया। इस मौके पर अपना वक्त रखते हुए सीएमडी समीरान दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई है यह एक अनोखा अभियान है इसके जरिए पर्यावरण की रक्षा को लेकर एक आंदोलन शुरू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पर्यावरण की जरूर को लेकर आज नए सिरे से कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है जिस तरह से तेज गर्मी अकाल बारिश जैसे घटनाएं हो रही हैं यह सब कुछ हो रहा है क्योंकि पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से ही पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है उन्होंने कहा कि अगर भारत का हर एक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए और उसके देखभाल करें तो भारत में पर्यावरण संरक्षण को एक नया आयाम मिलेगा उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोलियरी एरिया में इस अभियान की शुरुआत हुई और काफी सफलतापूर्वक किस किया गया जिसके लिए यहां के अधिकारियों के जितने तारीफ की जाए वह काम है










