Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हिरापुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से बर्नपुर स्थित भारती भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हिरापुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से बर्नपुर स्थित भारती भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल, पुलिस कमिश्नर डॉ. परवीन कुमार, डीएम एस. पन्ना बलम सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समापन समारोह के दौरान हिरापुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से पूरे सप्ताह विभिन्न स्कूलों में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों और रैलियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बच्चों की जागरूकता और उनके सकारात्मक संदेशों की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में बीआरएस के बच्चों ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रस्तुतियों के जरिए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदारी से चलने का संदेश दिया गया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों को समारोह में हेलमेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है।