Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नेशनल सोशल मीडिया ट्रेनिंग में भाग लेंगे बराकर के दो पत्रकार*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी। बराकर के दो पत्रकार बिकास कुमार शर्मा और मनोज नियोगी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) हैदराबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण में भाग लेंगे। एनआईआरडीपीआर के हैदराबाद कैम्पस में 21 अक्टूबर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में देशभर से कुल 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिसमें पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से संस्थान द्वारा सोशल मीडिया के पत्रकारिता एवं ग्रामीण विकास में योगदान तथा भूमिका के बारे में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों की टीम ग्रामीण इलाकों में विकास मूलक मुद्दों के प्रति प्रतिभागियों की सोशल मीडिया की समझ एवं स्किल को मजबूत करेंगे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी संस्थान द्वारा प्रदान किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल कैंपस से शिक्षित श्री शर्मा सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) नई दिल्ली तथा अमरीकी संगठन इंटरनेशनल सेंटर फॉर जर्नलिस्ट्स (आईसीएफजे) के फैलो भी रहे हैं। वहीं मनोज नियोगी विगत दो दशक से शिल्पांचल की पत्रकारिता में अपना योगदान दे रहे हैं।