जामुड़िया- सन ऑफ बंगाल न्यूज़ चैनल की तरफ से दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत विभिन्न ट्रैफिक प्रभारीयों को सम्मानित किया जा रहा है इसी कड़ी में सन ऑफ बंगाल न्यूज़ की तरफ से ब्यूरो चीफ टोनी आलम के नेतृत्व में जमुरिया ट्रैफिक ओसी प्रसेनजीत मंडल को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां सन ऑफ बंगाल न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ जाहिद अनवर ब्युरो चीफ टोनी आलम,रिपोर्टर फैजान सिद्दीकी कानूनी सलाहकार मोहम्मद इमरान डॉक्टर वस्ती अंसारी समाजसेवी शेख जाकिर कैमरामैन विमल राणा मौजूद थे।सबसे पहले प्रसनजीत मंडल को सन ऑफ बंगाल न्यूज़ चैनल की तरफ से फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत एक मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस बारे में सन ऑफ बंगाल न्यूज़ के एडिटर इन चीफ जाहिद अनवर ने कहा कि जिस तरह से दुर्गा पूजा के समय पुलिस और ट्रैफिक अधिकारी और कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं उसकी जितने भी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि यह वह लोग हैं जो उत्सव के समय अपने परिवारों से दूर रहते हैं ताकि नागरिक समाज सुरक्षित रूप से इन त्योहारों का आनंद उठा सके इसे देखते हुए सन ऑफ बंगाल न्यूज़ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे ट्रैफिक अधिकारियों और उनकी पूरी टीम को सम्मानित कर रहा है ताकि समाज को यह संदेश जाए और वह समझे कि हमारे जीवन में इन विभागों की कितनी अहमियत है और अगर पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी इतनी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारियों को ना निभाएं तो आम इंसान को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं लोगों की वजह से न सिर्फ हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं बल्कि प्रसनजीत मंडल जैसे अधिकारियों की वजह से हम त्योहारों के समय भी बिना किसी आशंका के सड़कों पर निकलते हैं और त्योहारों का आनंद उठाते हैं




















