19.11.2024, आद्रा: आद्रा मंडल के बांकुड़ा (BQA)-मासाग्राम (MSAE) खंड में बोवाईचांदी (BWCN) और मासाग्राम (MSAE) स्टेशनों के बीच रायनगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत एक नए ब्लॉक स्टेशन और एक लूप लाइन का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।
इस परियोजना में नया यात्री प्लेटफॉर्म और स्टेशन मास्टर कार्यालय का भी निर्माण किया गया है। रायनगर स्टेशन को दिनांक 16.11.2024 से कमीशन किया गया, जिससे इस क्षेत्र में रेलवे सेवाओं का विस्तार और सुधार हुआ है।
नए ब्लॉक स्टेशन के कमीशन के बाद, बोवाईचांदी-रायनगर- मासाग्राम खंड में एब्सोल्यूट ब्लॉक कार्य प्रणाली (Absolute Block Working System) को लागू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में, बोवाईचांदी और मासाग्राम खंड के बीच अब तक लागू “वन ट्रेन ओनली सिस्टम” को हटा दिया गया है। अब इस खंड में ट्रेनें एब्सोल्यूट ब्लॉक प्रणाली के अंतर्गत संचालित होंगी, जिससे संचालन अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और कुशल होगा।
इसके अलावा, रायनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कार्य प्रगति पर हैं। इनमें फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण प्रमुख है, जो यात्रियों की सुविधा और आवागमन को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है।
यह सभी विकास कार्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और रेलवे परिचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आद्रा मंडल, दक्षिण-पूर्व रेलवे
Post Views: 174