बराकर । पश्चिम बंगाल व झारखंड सीमा पर आलू लदे कई ट्रकों को फिर से रोक दिया गया । मालूम हो कि ये सभी ट्रक आलू लेकर पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों के लिए रवाना हुए थे । उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा पर आलू के ट्रकों को रोक दिया गया । उनको वापस वहां जाने को कहा गया । जहां से वे लोग आलू लोड करके ला रहे थे । इस तरह से अचानक आलू लदे ट्रकों को रोकने और फिर वापस जाने के लिए कहने पर सभी ट्रक ड्राइवर चकित रह गए । ट्रक ड्राइवर को झारखंड जाने पर रोके जाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया । जिससे चालक परेशान हो गए । इस संबंध में ट्रक चालकों ने कहा कि अचानक आलू लदे ट्रैकों को रोके जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । क्योंकि आलू कच्चा माल है । ऐसे में आलू के सड़ जाने का खतरा हो जाता है । जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा । उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अचानक इस तरह से आलू के ट्रकों को रोकने से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । हालांकि इस संबंध में बुद्धिजीवियों का कहना है कि आलू सहित सब्जियों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए इस कारवाई की जा रही है ।


















