Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सात सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना, तहसीलदार ने दिया निस्तारण का आश्वासन मांगों का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सात सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना, तहसीलदार ने दिया निस्तारण का आश्वासन

मांगों का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

 

मसौली, बाराबंकी। किसानों की विभिन्न समस्याओं और सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मसौली ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने की सूचना पर तहसीलदार आदित्य पांडेय मौके पर पहुंचे और किसान संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सात सूत्री मांगों से संबंधित मामलों की जांच कराकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

धरने के दौरान संगठन की ओर से राजस्व भूमि से जुड़े मामलों, विद्युत आपूर्ति, बिजली बिलों में कथित अनियमितताओं तथा विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न मांगें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी मांगों के समयबद्ध निस्तारण की मांग की।

वार्ता के दौरान तहसीलदार आदित्य पांडेय ने संबंधित मामलों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार अधिकारियों को अवगत कराता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सात सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरने में जिला अध्यक्ष राधे रमण वर्मा, महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, जिला संगठन मंत्री रामसागर, तहसील अध्यक्ष सिरौली गौसपुर मोहम्मद वसीम, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर राजेश यादव, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, अली जान, ब्लॉक सचिव मोहम्मद कफिल सहित बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान थाना मसौली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राशिद खान सहित आरक्षी एवं महिला पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।