कुल्टी।पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट द्वारा बीते 19 नवंबर को 18 सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले के दौरान बिधाननगर पुलिस फाड़ी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शेख रियाजुद्दीन को संकतोड़िया पुलिस फाड़ी का इंचार्ज बनाया गया है, शेख रियाजुद्दीन ने थाने मे अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है, साथ ही थाने के तमाम कार्यों को भी वह बाखूबी निभा रहे हैं, ऐसे मे उनके नए थाना प्रभारी होने व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देख कुलटी विधानसभा इलाके के तृणमूल अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ -साथ इलाके के कई समाजसेवी शुक्रवार की शाम संकतोड़िया पुलिस फाड़ी पहुँचे और फांड़ी इंचार्ज शेख रियाजुद्दीन से मुलाक़ात की उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया, इस दौरान फांड़ी इंचार्ज ने उनको यह आश्वासन देते हुए यह अपील भी की के वह इलाके मे शांति व इलाके को अपराध मुक्त बनाए रखने मे वह उनका साथ दें वह भी उनके लिये हर परिस्थिति मे उनके साथ खड़े रहेंगे, थानेदार की बात सुन उनको सम्मानित करने गए लोगों को भी काफी ख़ुशी मिली और उन्होने भी थानेदार के साथ हर हाल मे खड़े रहने का आश्वासन दिया, इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के सचिव अमजद अंसारी,तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सबल चक्रवर्ती,बाबर अंसारी,साजन कादरी, जावेद अंसारी, मनव्वर अंसारी,टिंकू अंसारी,जावेद मास्टर, कौसर इमाम सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।














