कुल्टी । स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा युवा दिवस के अवसर पर कुल्टी यूथ फोरम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा यूथ दिवस का पालन करते हुए कुल्टी यूथ फोरम द्वारा कुल्टी क्लब में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान यूथ फोरम की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया ।
इसके पश्चात रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान देना आरंभ किया । वहीं मंच के माध्यम से कई वक्ताओं ने रक्तदान पर तथा स्वामी विवेकानंद पर अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया । इस अवसर पर पुरुलिया रामकृष्ण मिशन के भास्करा नंद जी महाराज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार जेके कॉलेज के प्रोफेसर पंकज सरकार सेल के जीएम राइट्स उज्जवल मुखर्जी साल्तोड़ हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक देवव्रत मित्र सिटी केबल के डायरेक्टर जयदेव मुखर्जी वन विभाग के निदेशक मिलन नाग जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर शोष्टि सेनगुप्त तथा नियामतपुर मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव सचिन बालोदिया कुल्टी युद्ध फॉर्म के अध्यक्ष डॉ रजत सरकार के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । वहीं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत कुल्टी यूथ फोरम के महासचिव तुषार मुखर्जी ने किया । इस दौरान रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया ।
















