आसनसोल, 08 मार्च, 2025:
आगामी होली के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए, पूर्व रेलवे ने दो और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो
कोलकाता और लालकुआं तथा कोलकाता और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी। ये विशेष ट्रेनें होली त्यौहार की अवधि के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और बेहतर सुविधा प्रदान करेंगी।
05060 लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल 13.03.2025, 20.03.2025 और 27.03.2025 (03 ट्रिप) को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 05059 कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन अर्थात 15.03.2025,22.03.2025 और 29.03.2025 को कोलकाता से 05:00 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल , चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
04153 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता होली स्पेशल 10.03.2025 और 31.03.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को कानपुर सेंट्रल से 14:00 बजे रवाना होगी (07 ट्रिप) और अगले दिन 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04154 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल होली स्पेशल कोलकाता से 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 11.03.2025 से 01.04.2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को (07 ट्रिप) चलेगी और अगले दिन 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Press Release No. : ER/ASN/2025/03/13
*EASTERN RAILWAY TO RUN TWO MORE HOLI SPECIALS*
Asansol, March 08, 2025:
To clear the expected rush of passengers during ensuing Holi, Eastern Railway has decided to run two more Holi special trains between Kolkata & Lalkuan and Kolkata & Kanpur Central. These special trains will offer additional capacity and flexibility to accommodate the extra rush of passengers during the Holi festival period.
05060 Lalkuan – Kolkata Holi Special will leave Lalkuan at 13:35 hrs. on 13.03.2025, 20.03.2025 & 27.03.2025 (03 trips) to reach Kolkata at 23:55 hrs. on the next day. 05059 Kolkata – Lalkuan Holi Special will leave Kolkata at 05:00 hrs. on 15.03.2025, 22.03.2025 & 29.03.2025 (03 trips) to reach Lalkuan at 15:45 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations over Asansol Division of Eastern Railway jurisdictions in both directions enroute. The train will have General Second Class, Sleeper Class & Air-conditioned Accommodations.
04153 Kanpur Central – Kolkata Holi Special will leave Kanpur Central at 14:00 hrs. on every Monday & Thursday between 10.03.2025 & 31.03.2025 (07 trips) to reach Kolkata at 07:50 hrs. on the next day. 04154 Kolkata – Kanpur Central Holi Special will leave Kolkata at 10:45 hrs. on every Tuesday & Friday between 11.03.2025 & 01.04.2025 (07 trips) to reach Kanpur Central at 04:30 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur and Asansol stations over Asansol Division of Eastern Railway jurisdictions in both directions enroute.
The train will have Sleeper Class & Air-conditioned Accommodations.




















