Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

जाति-धर्म से ऊपर है ‘रक्तदान’: दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीतारामपुर में उमड़ा जनसैलाब,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जाति-धर्म से ऊपर है ‘रक्तदान’: दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सीतारामपुर में उमड़ा जनसैलाब,

कुल्टी।राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर सीतारामपुर में सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। आदिकरण फाउंडेशन की ओर से 18 नंबर वार्ड के अंतर्गत सीतारामपुर स्टेशन रोड में एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जाति-धर्म से ऊपर है रक्तदान: शंकर चौधरीइस पुनीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय नेता शंकर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण और उनके विचारों को नमन करके हुई।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शंकर चौधरी ने कहा, “रक्तदान ही वास्तव में जीवनदान है। यह एक ऐसा पुण्य कार्य है जो हर जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं से ऊपर है। रक्त न तो किसी का रंग देखता है और न ही जाति। हर स्वस्थ मनुष्य को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल किसी की जिंदगी बचती है, बल्कि खुद का शरीर भी स्वस्थ रहता है।” उन्होंने इस पावन अवसर पर ऐसा शानदार शिविर आयोजित करने के लिए आदिकरण फाउंडेशन की जमकर सराहना की।कार्यक्रम में दिग्गजों की रही मौजूदगीशिविर को सफल बनाने में फाउंडेशन के चेयरमैन संतोष वर्मा उर्फ टिंकू, भाजपा मंडल 4 ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमित साव, और कुल्टी मंडल 4 के महासचिव काजल दास ने अग्रिम भूमिका निभाई। इस मौके पर फाउंडेशन के तमाम सम्मानित सदस्यों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।