Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“”कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव (दिनांक 26.05.2025 से 01.06.2025 तक) – इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण””*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक 25.05.2025:
आद्रा मंडल में दिनांक 26.05.2025 (सोमवार) से 01.06.2025 (रविवार) तक इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। इस कारणवश निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा:

रद्द की गई ट्रेनें:

1. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक 26.05.2025, 27.05.2025, 29.05.2025, 30.05.2025, 31.05.2025 एवं 01.06.2025 को रद्द रहेगी।

2. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस दिनांक 26.05.2025 एवं 29.05.2025 को रद्द रहेगी।

आंशिक समापन / प्रारंभ (शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन):

1. 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर  दिनांक 27.05.2025, 28.05.2025 एवं 01.06.2025 को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा  आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

2. 68079/68080 (भोजुडीह –चंद्रपुरा– भोजुडीह) मेमू पैसेंजर दिनांक 30.05.2025 एवं 01.06.2025 को महुदा  स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा महुदा–चंद्रपुरा– महुदा  खंड मे रद्द रहेगी।

नियंत्रण (Controlling):

1. 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – यात्रा दिनांक 26.05.2025 एवं 29.05.2025 को बोकारो स्टेशन पार करते समय निर्धारीत समय  पर चलने पर 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

2. 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस – यात्रा दिनांक 26.05.2025, 29.05.2025 एवं 30.05.2025 को निर्धारित  समय पर चलने पर, खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

पुनर्निर्धारण (Reschedule):

1. 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस – यात्रा दिनांक 26.05.2025, 29.05.2025 एवं 30.05.2025 को खड़गपुर से 02 घंटे विलंब से रवाना होगी।

2. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – यात्रा दिनांक 27.05.2025, 31.05.2025 एवं 01.06.2025 को हटिया से 02 घंटे विलंब से रवाना होगी।

सभी संबंधितों से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम को नोट करें एवं उसी अनुसार कार्रवाई करें। यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं सुनिश्चित की जाएं।