Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, विधायक डॉ. अजय पोद्दार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, विधायक डॉ. अजय पोद्दार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कुल्टी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद पूरे राज्य के साथ-साथ कुल्टी में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र भगवा रंग में सराबोर नजर आया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार के कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया।

जीत से उत्साहित कार्यकर्ता सुबह से ही विधायक कार्यालय पर जुटने लगे थे। जैसे ही विजयी प्रत्याशी और नेता कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और भव्य आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. अजय पोद्दार को फूल-मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जश्न के दौरान पूरे इलाके में ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ केसरिया अबीर और गुलाल उड़ाया गया। चारों तरफ भगवा माहौल देख कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। विधायक ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ गुलाल खेलकर जीत की खुशियां साझा कीं

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की जीत है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, क्षेत्र की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और भाजपा समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।