*बराकर।* बराकर सदाबहार क्लब द्वारा आयोजित हरीश सबाह रनिंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला सदाबहार मैदान मे खेला गया, फ़ाइनल मुकाबला मिर्जा ग़ालिब चिरकुडा ओर बराकर कुमार पाड़ा के बिच खेला गया, इस रोमांच कारी फुटबॉल के फ़ाइनल मुकाबले मे मिर्जाग़ालिब ने कुमार पाड़ा को एक ज़ीरो से हराकर हरीश सबाह मेमोरियल कप पर कब्ज़ा जमाया. मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या मे दोनों टीम के समर्थक मैदान पर मौजूद दिखाई दिए, फ़ाइनल ट्राफी मैदान पर मुख्य अथिति स्वरुप कुल्टी थाना आइसी क्रिसनेदु दत्तो, मुख्य रूप से उपस्थित होकर बिजयी टीम को ट्राफी प्रदान की , वही रनर टीम को स्थानीय वार्ड 67 की तृणमूल पार्षद टुम्पा चौधरी ने ट्राफी प्रदान की, इस मौके पर रजिया खालिद खान, बारीक़, सहित क्लब के सदस्य जुगनू सोनू, अरमान, लाल, आलम, पप्पू, टिंकू, मोनू, जुनैद, रिंकू सहित सभी सदस्य का अहम् योगदान रहा.









