Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

BSF जवान मोनू साहू की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ ने उठाई हाई लेवल जांच की मांग “देश की रक्षा करने वाले जवान की मौत का सच सामने आना चाहिए” — परिवार से मिले दानिश अज़ीज़, इंसाफ तक संघर्ष का ऐलान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

BSF जवान मोनू साहू की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ ने उठाई हाई लेवल जांच की मांग

“देश की रक्षा करने वाले जवान की मौत का सच सामने आना चाहिए” — परिवार से मिले दानिश अज़ीज़, इंसाफ तक संघर्ष का ऐलान

आसनसोल। देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात आसनसोल के लाल BSF जवान मोनू साहू की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत ने परिवार और इलाके में शोक के साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उषाग्राम भगत पाड़ा निवासी मोनू साहू BSF की 175वीं बटालियन में बारामूला, जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
जवान की मौत की खबर मिलने के बाद पश्चिम बंगाल AIMIM के प्रदेश नेता दानिश अज़ीज़ उनके पैतृक आवास उषाग्राम भगत पाड़ा पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
परिवार से बातचीत के बाद दानिश अज़ीज़ ने जवान की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर ड्यूटी करने वाले जवान की मौत यदि संदिग्ध या रहस्यमयी परिस्थितियों में होती है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
दानिश अज़ीज़ ने कहा, “हम केंद्र सरकार और BSF के आला अधिकारियों से मांग करते हैं कि मोनू साहू की मौत की हाई लेवल इंक्वायरी कराई जाए। आखिर ड्यूटी पर तैनात जवान की अचानक मौत कैसे हुई? परिवार को पूरी और स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है? मामले की सच्चाई परिवार और जनता के सामने आनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि जवान केवल अपने परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, किसी साजिश की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की।
राज्य सरकार से भी मदद की अपील
दानिश अज़ीज़ ने पश्चिम बंगाल सरकार से भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने मांग की कि सरकार परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक स्थिति और भविष्य को देखते हुए उचित सरकारी सहायता, मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर विचार करे।
दानिश अज़ीज़ ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए AIMIM उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोनू साहू की मौत की सच्चाई सामने आने और परिवार को न्याय मिलने तक मामले को उठाया जाता रहेगा।
जवान की रहस्यमयी मौत को लेकर अब परिवार और स्थानीय लोगों की नजर जांच की दिशा और आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी है।

Latest News