Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर गोविंद नगर गुरुद्वारा में महा स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच : सुरजीत सिंह मक्कड़।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर गोविंद नगर गुरुद्वारा में महा स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच : सुरजीत सिंह मक्कड़।

आसनसोल: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में महा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।


स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान, आंखों की जांच, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों ने लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया। आंखों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।
शिविर को सफल बनाने में स्टारलिंग हॉस्पिटल, पूर्ण दृष्टि हॉस्पिटल और जिला अस्पताल आसनसोल की ओर से सहयोग किया गया। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों और मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।


कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में आसनसोल भाजपा संगठन जिला सचिव काकोली घोष, अपूर्व हजरा, एक्जीक्यूटिव मेंबर अनमोल सिंह और भाजपा माइनॉरिटी अध्यक्ष नाजनी खातून सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
काकोली घोष और अपूर्व हजरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को सिख समाज भी आगे बढ़ा रहा है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश के महान शहीद और क्रांतिकारी वीर भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सिख वेलफेयर सोसाइटी और गोविंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत कमेटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे हर समय सिख समाज के साथ हैं और समाज को जब भी उनकी जरूरत होगी, वे आगे आकर सहयोग करेंगे।
सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष सुजीत सिंह मक्कड़ और वर्तमान प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने कहा कि सिख वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। संस्था की ओर से ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाने, जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराने और बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने सहित कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
गोविंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ने सिख वेलफेयर सोसाइटी का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा कमेटी हॉल में करने का अवसर देने के लिए वे पूरी कमेटी की ओर से तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।
सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रवक्ता मनजीत सिंह निरसा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोगों का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। ऐसे कार्यक्रम समाज और प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही सफल होते हैं।
कार्यक्रम में इलाके के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह बग्गा, महेंद्र सिंह सलूजा, राजा सिंह, लखबीर सिंह, करमजीत सिंह संधू, सरबजीत सिंह, राकेश खन्ना/खानूजा, कमलजीत सिंह, गुरदीप सिंह डांग, अर्जुन सिंह, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, सोहन सिंह, मोहन सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा, शंभू झा, टिंकू कपूर, बिट्टा सिंह, राजन बग्गा, लवजोत सिंह उप्पल और हरजीत सिंह मक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने स्वास्थ्य शिविर में सहयोग करने वाले स्टारलिंग हॉस्पिटल, पूर्ण दृष्टि हॉस्पिटल, जिला अस्पताल आसनसोल तथा सभी चिकित्सकों और मेडिकल टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ और आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, अस्पतालों, अतिथियों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों और समाज के लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Latest News

Related News