Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों पर परिचालनात्मक प्रभाव*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 18.10.2025

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टी.आर.डी. एवं सिग्नल एंड टेलीकॉम विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। इस अवधि में कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेंगे –

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)

1. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – दिनांक 26.10.2025 को रद्द रहेगी।

2. 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू पैसेंजर – दिनांक 26.10.2025 को रद्द रहेगी।

आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)

1. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस – दिनांक 24.10.2025 को बोकारो स्टील सिटी (BKSC) स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में रद्द रहेगी।

2. 13503/13504 (बर्धवान–हटिया–बर्धवान) मेमू एक्सप्रेस – दिनांक 24.10.2025 को गोमो (GMO) स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी।

3. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू – दिनांक 23.10.2025 को आद्रा (ADRA) स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduling)

1. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – दिनांक 26.10.2025 को बक्सर (BXR) स्टेशन से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

2. 68088 (धनबाद–बांकुरा) मेमू – दिनांक 26.10.2025 को धनबाद (DHN) स्टेशन से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

3. 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस – दिनांक 23.10.2025 को खड़गपुर (KGP) स्टेशन से 150 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी

Latest News

Related News