Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*माँ काली का भोग बनाने वाले रसोईये ने कुंवे ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, इलाके मे हड़कंप*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बराबनी* , पश्चिम बंगाल बराबनी के बलियापुर चक्रवर्ती पाड़ा इलाके मे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिस घटना मे झारखण्ड के रहने वाले एक पिंटू दास नामक रसोईये ने कुंवे मे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है, रसोईये ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की क्या कारन था उसका अभी तक खुलासा नही हो पाया है, पर उसके साथ मौजूद एक और रसोईये की अगर माने तो सुबह करीबन साढ़े पांच बजे कुंवे के सामने दोनों नहा रहे थे,

नहाने के बाद अचानक से पिंटू ने कुंवे मे छलांग लगा दी, जिसके बाद वह जोर -जोर से चीखने और चिल्लाने लगा और स्थानीय लोगों से मदद मांगी, पर कुँवा इतना गहरा था और उसमे पानी भरा था की कोई कुंवे मे उतर कर उसे बचा नही सका, इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बराबनी थाना को दी, जिसके बाद बराबनी थाना ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी, वहीं मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मसक्क़त के बाद पिंटू का शव कुंवे से बाहर निकाला और आसनसोल जिला अस्पताल पॉस्मार्टम के लिये भेज दिया, वहीं पिंटू के साथ आए रसोईये ने पिंटू के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिंटू के परिजन भी मौके पर पहुँच गए हैं, स्थानीय लोगों ने बताया की हर वर्ष इलाके मे माँ काली की पूजा होती है और यहाँ भंडारा भी चलता है, जिस भंडारे और माँ के भोग बनाने के लिये रसोईयों को बुलाया जाता है, इस वर्ष भी कुल 14 रसोईये आए थे, जिनमे से पिंटू कल आया था, ऐसे मे पिंटू ने अचानक से ऐसा क्यों किया, क्या कारन था किसी को कुछ समझ नही आ रहा, फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है