Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”खामोश दिशाएँ” – हौसले और नई शुरुआत की कहानी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*“खामोश दिशाएँ” – हौसले और नई शुरुआत की कहानी*
पलक की नई शॉर्ट फिल्म “खामोश दिशाएँ” – हौसले और नई शुरुआत की कहानी
पश्चिम बंगाल के छोटे से शहर, खड़गपुर से निकलकर मुंबई में अपना करियर स्थापित करने वाली अभिनेत्री पलक ने एक लंबा सफर तय किया है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आई पलक ने टेलीविजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। “क्राइम पेट्रोल,” “सावधान इंडिया,” “चिड़ियाघर”, “डॉ. गंगाराम”, और “ससुराल सिमर का” जैसे कार्यक्रमों में काम कर चुकी पलक ने मुंबई और दिल्ली में कई सफल प्रोजेक्ट किए हैं। अब ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित, “खामोश दिशाएँ” के जरिए उन्होंने असम में भी कदम रख दिया है और इस शॉर्ट फिल्म के निर्माताओं के साथ मिलकर एक नया अध्याय लिखा है।


“खामोश दिशाएँ” महज एक शॉर्ट फिल्म नहीं है। फिल्म की कहानी बेहद प्रासंगिक और मार्मिक है। यह आज के डिजिटल दौर की सच्चाई को उजागर करती है। ऑनलाइन दुनिया में कैसे किसी की जिंदगी बर्बाद की जा सकती है, फिल्म यह दिखाती है। लेकिन साथ ही यह संदेश भी देती है कि हौसला और हिम्मत से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
फिल्म का संगीत 11 जनवरी 2026 को रिलीज हो चुका है। इसका टाइटल ट्रैक यूट्यूब पर उपलब्ध है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने की धुन और बोल दोनों ही दिल को छू लेने वाले हैं।
पलक का कलाकार के रूप में सफर यहीं थमने वाला नहीं है। उनकी एक वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा ज्योति फिल्म्स के बैनर तले दो फीचर फिल्मों में भी वह नजर आएंगी। एक फिल्म क्राइम थ्रिलर जॉनर की है तो दूसरी हॉरर विधा पर आधारित है। खड़गपुर से मुंबई, दिल्ली और अब असम तक, पलक लगातार नए क्षितिज तलाश रही हैं और ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।


पलक ने हमेशा से सार्थक और संवेदनशील कहानियां चुनी हैं। उनका यह चुनाव दर्शकों को हमेशा प्रभावित करता रहा है। “खामोश दिशाएँ” भी उनके करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।
फिल्म देखने का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं रहा। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको प्रेरित करेगी। एक ऐसा सफर है जो आपको सोचने पर मजबूर करेगा। तो तैयार रहिए इस खूबसूरत और मार्मिक फिल्म को देखने के लिए।