Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आज से पश्चिम बंगाल में मध्यमिक परीक्षा का शुभारंभ: पार्षद अशोक पासवान की सराहनीय पहल, 150 छात्रों के लिए निःशुल्क बस सेवा!*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर ।* पश्चिम बंगाल में आज से धूमधाम से शुरू हुई मध्यमिक परीक्षा में राज्य भर के छात्र शिक्षा के इस पहले बड़े पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करने को तैयार हैं। इसी बीच आसनसोल नगर निगम के 66 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक पासवान ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए स्थानीय 150 छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र कुल्टी व दिसेरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। वार्ड के मनबड़िया से रवाना हुई दो विशेष बसों में सवार होने से पूर्व पार्षद पासवान ने प्रत्येक बच्चे को पानी की बोतल, टिफिन, पेन और फाइल भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया। इस भव्य आयोजन में उनके साथ सुब्रत सिन्हा, रजिया खालिद खान के अलावा अभिभावकगण भी मौजूद रहे। मनबड़िया, रामनगर, बलतोड़िया सहित आसपास के इलाकों से छात्राएं इन बसों से दिसेरगढ़ व कुल्टी परीक्षा केंद्र पहुंचीं।


पार्षद पासवान ने पत्रकारों से कहा, “हर साल की तरह इस वर्ष भी बच्चों की सुगमता के लिए बस व्यवस्था की गई है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा दे सकें। हमारा संकल्प है कि जब तक हम यहां हैं, यह सेवा निर्बाध जारी रहेगी।” अभिभावकों ने पार्षद की इस संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की, जो स्थानीय स्तर पर शिक्षा के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है।

Latest News

Related News