अपील आसनसोल उत्तर के उम्मीदवारों से
___________
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतर कर अपना प्रचार जोर-शोर से कर रहें हैं । हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहें हैं । मुख्यमंत्री , सेलिब्रेटी से लेकर प्रधानमंत्री तक प्रचार में आ रहें हैं । सभी दल एक दुसरे के खामियों की बात कर रहें हैं लेकिन कोई आसनसोल की उन्नति के लिए क्या करेंगें उस पर बात नहीं हो रही है । उन उम्मीदवारों से मेरा अपील है ।
1. आसनसोल उत्तर में बन्द पड़े ग्लाश करखाना , ब्लू फैक्टरी , साईकिल कारखाना , इंडियन आक्सीजन एवं केरू कम्पनी जो बहुत दिनों से बन्द पड़ी हुई है । उसकी जगह कोई और उधोग लगाने पर जल्द पहल करें । सरकार अपने अधीन कर किसी और उधोगपति को हस्तांतरित कर इस अंचल को पुनः शिल्प नगरी बना सकती है ।
2. इस अंचल में पुनः शिल्प आ जाने से सबसे ज्यादा लाभ युवाओं को मिलेगा । उन्हें रोजगार मिलेगा परिवार के साथ रहकर किसी भत्ते का मुंहताज नहीं रहना पड़ेगा ।
3. आसनसोल बाजार विशेष कर राहा लेन से लेकर गीरजा मोड़ तक व्यवस्थित करना अनिवार्य ही नहीं अति अनिवार्य है । अगर नहीं हुआ तो किसी दिन आसनसोल बाजार का अस्तित्व ही मीट जायेगा । दुकानदार पलायन कर रहें हैं और इसका जिम्मेवार कौन होगा भगवान ही जाने । इस पर पहल होनी चाहिए।
4. जिस तरह बर्नपुर कारखाने को उन्नत किया जा रहा है उसी तरह आसनसोल रेलवे स्टेशन को विमानवन्दर जैसा बनाया जा रहा है । ठीक उसी तरह हमारा शहर होना चाहिए । साफ सुथरा एवं जाम मुक्त।
5. सभी कुछ शिल्प पर निर्भर है । लोगों को रोजगार मिलेगा , बाजार की रौनक लौट आयेगी , नगर निगम को टैक्स मिलेगा उससे काम कर पायेगी । उधोग के CSR फंड़ से शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर सरकार खर्च करा सकती है ।
आसनसोल आज भी भाई चारा का शहर है । जरूरत है इसके अस्तित्व की रक्षा की ।
शम्भु नाथ झा ।
सचिव
आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स।








