Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर के वार्ड 67 फाड़ी रोड़ मे भाजपा के नये कार्यालय के उद्घाटन के साथ , फाबला नेता बबलू मित्रो ने भाजपा का दामन थामा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर के वार्ड 67 फाड़ी रोड़ मे भाजपा के नये कार्यालय के उद्घाटन के साथ , फाबला नेता बबलू मित्रो ने भाजपा का दामन थामा

‘विकास की धारा सनातन ओर रष्ट्र वाद को सर्वोपरी मान भाजपा का दामन थामा

बराकर : बराकर के वार्ड 67 मे भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार ने नए भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया, जो पार्टी की जमीन मजबूत के साथ कार्यकर्ताओ मे नया जोश देखा गया, उद्घाटन के दौरान भाजपा के पुराने बुजुर्ग कार्यकर्ता श्री लाल गुप्ता ने डॉ. पोद्दार का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की सबसे रोमांचक कड़ी रही फॉरवर्ड ब्लॉक युवालिग़ के वरिष्ठ नेता बबलू मित्रा के नेतृत्व में 150 नए कार्यकर्ताओं का भाजपा शामिल किया गया, डॉ. पोद्दार ने सभी नवागंतुकों को भगवा झंडा थमाकर हार्दिक स्वागत किया, जहा मंच पर उपस्थित भीड़ में जोश भर गया। मौके पर बबलू मित्रा, बुम्बा चौधरी, सोनू चौरसिया, राकेश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नारों और तालियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. अजय पोद्दार ने कहा, “हमारे क्षेत्र के 35 साल पुराने नेता बबलू मित्रा के नेतृत्व में आज फांड़ी रोड में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। बबलू फॉरवर्ड ब्लॉक के इस इलाके में काफी प्रमुख स्तर के नेता रहे हैं। वे हमारे दल भाजपा में शामिल हुए, यह हमारे लिए अपार हर्ष की बात है।” फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर भाजपा में आए बबलू मित्रा ने अपनी भावनाएं साझा कीं, “फॉरवर्ड ब्लॉक में मैंने आज तक रहा, लेकिन कोई उन्नयन का कार्य नहीं हुआ। भाजपा द्वारा जिस तरह विकास की धारा बह रही है, उसे देखकर प्रभावित होकर मैंने भाजपा का दामन थाम लिया।”
बुम्बा चौधरी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “मोदी जी जिस तरह देश को आगे लेकर जा रहे हैं, उससे लोग प्रेरित हो रहे हैं। बबलू अभूतपूर्व पुराने दक्ष कर्मी हैं। भाजपा में वही आ रहे हैं जो जानते हैं कि यहां सम्मान है। भाजपा में रहकर लोग सब के साथ खड़े होकर विशिष्ट कार्य कर सकते हैं, क्योंकि भाजपा की कहावत है- सबका साथ, सबका विकास।”
यह घटना कुल्टी में भाजपा की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संकेत दे रही है। नए कार्यालय और 150 सदस्यों का प्रवेश न केवल स्थानीय स्तर पर पार्टी को बल प्रदान करेगा, बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आधार बनेगा। कुल्टी की राजनीति में अब भाजपा का दबदबा बढ़ने के संकेत साफ दिख रहे हैं!