Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कोलकाता में “एक महफ़िल-ए-एहसास” का होगा आयोजन, नामचीन शायरों की होगी शिरकत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कोलकाता में “एक महफ़िल-ए-एहसास” का होगा आयोजन, नामचीन शायरों की होगी शिरकत

कोलकाता, 15 अप्रैल:शायरी और अदब से मोहब्बत करने वालों के लिए खुशखबरी है। Winnerz Track Pariwar की ओर से एक अनोखी और यादगार अदबी महफ़िल “Poetry Junction – एक महफ़िल-ए-एहसास” का आयोजन किया जा रहा है, जहां अल्फ़ाज़ सिर्फ सुने नहीं जाएंगे बल्कि दिल से महसूस किए जाएंगे।
यह खूबसूरत महफ़िल 19 अप्रैल 2026 को शाम 3 बजे आशीर्वाद गेस्ट हाउस एंड बैंक्वेट्स, गरिया गार्डन बॉट-टोला रोड, हिंदुस्तान मोड़, गरिया, कोलकाता में आयोजित होगी।इस महफ़िल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मशहूर शायर अपनी शायरी से श्रोताओं के दिलों को छूएंगे। प्रमुख शायरों में दीदार बस्तावी, तनवीर जलालपुरी, गीतेश्वर बाबू घायल (एमपी), अकमल बलरामपुरी, अंजुम अज़हर (झारखंड), शकील गोंडवी, वसीम मज़हर (गोरखपुरी) और आरज़ू अशरफ (सुल्तानपुरी) शामिल हैं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सफल नेटवर्क मार्केटर वेदप्रकाश ओझा जी और प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म निर्देशक अनिंद्यो सरकार भी मौजूद रहेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह महफ़िल उन लोगों के लिए खास है जो शायरी को सिर्फ सुनते नहीं बल्कि उसे महसूस भी करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल निमंत्रण के माध्यम से होगा और सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक लोगों से जल्द अपनी जगह सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
यह अदबी शाम निश्चित रूप से कोलकाता के साहित्यिक जगत में एक यादगार अध्याय जोड़ने वाली साबित होगी।
बालासोर से अज़ीम बालेसरी की रिपोर्ट।