बांग्ला नव वर्ष पर तृणमूल प्राथी के समर्थन मे वार्ड 58 मे तृणमूल पार्षद संजय ने बाईक जुलुस कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन.
कुल्टी. कुल्टी के वार्ड 58 मे तृणमूल प्राथी अभिजीत घटक के समर्थन मे बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर बाईक रैली कर प्रचार अभियान चलाया गया, धेमोमेन दुर्गापूजा मैदान से बईक रैली का आयोजन किया गया, इस रैली मे हज़ारो की संख्या मे पार्टी समर्थको ने हिस्सा लिया, पूर्व पार्षद सह समाज सेवी रोहित नोनिया के नेतृत्व मे आयोजित इस इतिहासिक रैली मे हज़ारो को तादाद मे तृणमूल के कर्मियों ने बाईक रैली के माध्यम से वार्ड 58 के पुरे क्षेत्र मे प्रचार प्रसार कर मतदाताओं से अपने समर्थन मे वोट देने की अपील की, इस क्रम मे तृणमूल प्राथी का महिलाओ ने तिलक लगा,माला पहना कर आरती उतारकर भब्य स्वागत किया गया ,इस दौरान पार्षद संजय नोनिया प्रार्थी के साथ खुली जीप मे सवार थे, रैली 58 नंबर वार्ड मे जबरदस्त जन संपर्क चलाया, इस अवसर पर प्रार्थी अभिजीत घटक ने कहा की आज बांग्ला नव वर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनायें, आने वाले 23 अप्रैल को जोड़ा फूल मे वोट देकर ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करें, जहा पार्टी के कार्यकर्ता सुजीत सिंग, विनोद सिंग, सुनील भार्ती,धर्मबीर नोनिया, बलबीर नोनिया, मनोज नोनिया, नरेश नोनिया, सहित धेमोमैन के सभी युवाओ पार्टी समर्थको का अहम् योगदान रहा.










