कोयला मंत्री जी.किशन रेडी ने की कुल्टी भाजपा प्रार्थी डाक्टर अजय पोद्दार के समर्थन मे बुद्धि जीवी ओर ब्यवसाई के साथ की बैठक.
बराकर. कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा।प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार के समर्थन में बराकर के एक होटल में बैठक की।जिसमें क्षेत्र के बुध्दजीवियों,व्यवसायियों एवं बीएमएस से जुड़े लोगों ने भाग लिया।इस बैठक में कोयला मंत्री जी.किशन रेडी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार को बहुत कम वोट से जीत हासिल हुयी थी।इस बार उन्हें भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।बीते 15 वर्षों के शासन में तृणमूल सरकार ने बंगाल में कोई काम नही किया।यदि बंगाल से घुसपैठियों को हटाना है और विकास की एक नयी रेखा खींचना है,तो प्रत्येक सीट से भाजपा की जीत होना चाहिये।उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को व्यक्तिगत रूप से जानते है।जिन्होंने संगठन के प्रति समर्पित होकर काम किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बंगाल का विकास कर सकते है।इस अवसर पर बीएमएस नेता जयनाथ चौबे,भाजपा प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार सहित कई नेता एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।










