पुरुलिया : पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार विश्वजीत महतो के समर्थन में सोमवार को चुनावी सभा करने आए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार खेला होगा। तृणमूल को भगा दिया जाएगा। सिंडिकेट अब नहीं चलेगा। माफिया राज नहीं चलेगा।
पुरुलिया में अच्छा शासन होगा। महिलाओं की सुरक्षा होगी। और डबल इंजन की सरकार होगी। तो तृणमूल की सारी चोरियां बंद हो जाएंगी और ममता के पास कोई पावर नहीं रहेगी। इसलिए सभी को तृणमूल को हराना है और कमल का फूल खिलाना है। इसलिए आपको यहां सुबह-सुबह उम्मीदवार विस्वजीत महतो को वोट देना है और उन्हें जिताना है। तृणमूल की कुर्बानी देनी है।
Post Views: 10










