कुल्टी में आस्था और आत्मविश्वास का प्रदर्शन, डॉ. अजय पोद्दार ने तेज की चुनावी तैयारियां
कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार काउंटिंग से ठीक पहले पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। रविवार सुबह उन्होंने बराकर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर से पूजा-अर्चना की शुरुआत कर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों नियामतपुर देवी मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. पोद्दार ने विश्वास जताया कि कुल्टी की जनता उन्हें पुनः सेवा का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, और आने वाले समय में विकास एवं भरोसे की राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में कुल्टी समेत पूरे पश्चिम बंगाल की नजरें ईवीएम के खुलने पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।










