Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

महंगाई की मार: चुनाव से पहले पुरुलिया में सीएनजी के दाम बढ़े, ऑटो चालकों की बढ़ी मुश्किलें

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

महंगाई की मार: चुनाव से पहले पुरुलिया में सीएनजी के दाम बढ़े, ऑटो चालकों की बढ़ी मुश्किलें

 

पुरुलिया: देश में चुनावी माहौल के बीच सीएनजी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने पुरुलिया के टेम्पू और कमर्शियल वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही पुरुलिया-रांची रोड स्थित कोटशिला दुर्गू फाटक के पास डांगल गांव के सीएनजी पंप पर वाहनों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सप्लाई कम, दाम ज्यादा:

वाहन चालकों का कहना है कि क्षेत्र में सीएनजी पंपों की संख्या बेहद कम है, जिससे उन्हें पहले ही सप्लाई की किल्लत झेलनी पड़ती है। अब बिना किसी पूर्व सूचना के कीमतों में करीब 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है।

चालकों का दर्द:

स्थानीय चालक अमराल्ला अंसारी और शुवोजित रजक ने बताया कि कुछ दिनों पहले तक सीएनजी की कीमत 92.50 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 94.50 रुपये हो गई है। चालकों का कहना है कि कमाई का बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च हो रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

ठप हो सकती है सेवा:

कीमतें बढ़ने और लंबी लाइनों के कारण न केवल ड्राइवरों की दिहाड़ी प्रभावित हो रही है, बल्कि यात्रियों को भी समय पर गाड़ियां नहीं मिल पा रही हैं। चालकों ने सरकार से मांग की है कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए और सीएनजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।