Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

प्रयागराज जेल से लाया गया गोपाल हत्या कांड का मुख्य आरोपी, 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रयागराज जेल से लाया गया गोपाल हत्या कांड का मुख्य आरोपी, 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर

 

कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर के चिनाकुरी में हुए चर्चित गोपाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा नोनिया को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आसनसोल पहुंची है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में हुई इस हत्या के बाद से ही कृष्णा फरार चल रहा था। इस बीच वह उत्तर प्रदेश में मोबाइल चोरी के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कुल्टी थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे हिरासत में लिया।

शुक्रवार को आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहाँ न्यायाधीश ने उसे 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या के पीछे के असल मकसद और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।