बराकर दास पाड़ा एच के समिति द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना पर भब्य भजन संध्या का आयोजन,
बराकर. बराकर. बराकर एच के समिति दास पाड़ा वार्ड 69 हनुमान मंदिर मे हनुमान जी की नई मूर्ति स्थापना को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को माता के जागरण के साथ संपन्न हुआ, इस दौरान माता की दिब्य ज्योत के साथ धनबाद से आयी जागरण की टीम ने पूरी रात माता के भक्ति गीतों पर झूमने पर मजबूर हुवे, इस दौरान बड़ी संख्या मे महिला ओर पुरुष भक्त शामिल रहे,वही भजन संध्या मे भाजपा के जिला सचिव केशव पोद्दार मुख्य रूप से शामिल हुवे जहा समिति की ओर से अपने नेता को सम्मानित किया गया, भजनो की टीम ने माता रानी के एक से बढ़ कर एक भजन सुनने के लिये पुरे गाँव के लोग देर रात तक भजनो का आंनद उठाया,
मालूम हो की बराकर दास पाड़ा एच के समिति की ओर से दास पाड़ा मे 1952 से स्थापित वर्षो पुराने हनुमान मंदिर मे खंडित मूर्ति के पुनर् स्थापना को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ शनिवार को महा कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ , जहा दास पाड़ा मंदिर से गाजे बजे के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, वही सोमवार को मुख्य यजमान बिपिन दास उनकी धर्म पत्नी एवं ग्राम के सभी लोगो ने भजन कीर्तन के साथ हवन का आयोजन कर हनुमान जी की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर मे सजा कर स्थापित की गयी थी , इस दौरान बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया, आये सभी मुख्य अथितियों को मंदिर कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया, वही रात्री मंदिर मे महा प्रसाद के साथ भजनो का रंगा रंग कार्यक्रम भी किया गया, जिसमे हनुमान जी के भजनो पर जमकर भक्तो ने लुफ्त उठाया, मंदिर कमिटी के सचिव प्रेम देव दास ने बताया की वर्षो पुराने मंदिर की स्थापना के बाद मंदिर मे रखी हनुमान जी की मूर्ति खंडित हो गयी, स्थानीय मोहल्ले के युवा उमेश दास ने मूर्ति का निर्माण किया हाई, जहा कमिटी की ओर से नई मुर्ति की स्थापना ओर प्राण प्रतिष्ठा के लिये तीन दिवसीय पूजा पाठ, संकीर्तन, प्रसाद का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने मे एच के समिति के प्रेमदेव दास, संदीप दास, काजल दास, प्रदीप दास, सुदीप दास, रमेश, राजदेव, सहित कमिटी ओर मोहल्ले के सभी का अहम् योगदान रहा है.










