Press Release No.: ER/ASN/2026/05/24
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ईआर/आसनसोल/2026/05/24
*आसनसोल मंडल में स्वच्छता जागरूकता अभियान निरंतर जारी*
*मासव्यापी अभियान के माध्यम से स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा*
आसनसोल, 12 मई 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक “स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत” विषय के अंतर्गत भारतीय रेल के 173वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मासव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देकर यात्रियों को अधिक स्वच्छ एवं आरामदायक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस पहल के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन सफाई तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा सके।
12 मई 2026 को घोरपारण रेलवे स्टेशन तथा कुनुरी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को कूड़ेदान का उपयोग करने, कचरा इधर-उधर न फैलाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
आसनसोल मंडल सभी यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील करता है। स्टेशन तथा यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ रेलवे वातावरण सभी के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करता है।

*ASANSOL DIVISION CONTINUES SWACHHATA AWARENESS CAMPAIGNS*
*Month-Long Drive Promotes Cleanliness and Public Participation Across Stations and Railway Colonies*
Asansol, 12 May 2026:
Asansol Division of Eastern Railway is observing a month-long Swachhata Campaign from 15 April to 14 May 2026 under the theme “Swachh Rail – Swachh Bharat” as part of the celebrations of the 173rd Birthday of Indian Railways. The campaign aims to promote cleanliness, hygiene and public awareness to provide passengers with a cleaner and more comfortable travel experience.
As part of this initiative, intensive cleaning and awareness programmes are being conducted at stations and railway colonies across the Division to encourage passengers and local residents to maintain cleanliness in and around railway premises.
On 12 May 2026, Swachhata awareness campaigns were organized at Ghorparan Railway Station and Kunuri Railway Station. During these programmes, participants were encouraged to use dustbins, avoid littering and help keep railway premises clean.
Asansol Division appeals to all passengers and rail users to actively support this campaign by maintaining cleanliness at stations and during their journey. A clean railway environment ensures a safer, healthier and more pleasant travel experience for everyone.










