प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/05/30
*यात्री सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु आसनसोल मंडल द्वारा थूकने एवं गंदगी फैलाने के विरुद्ध विशेष अभियान तेज*
*वर्ष 2025–26 में वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ द्वारा 36,000 से अधिक मामले दर्ज; स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल परिसर के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील*
आसनसोल, 14 मई 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर थूकने तथा गंदगी फैलाने के विरुद्ध विशेष अभियान को और अधिक सघन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वास्थ्यकर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। थूकना एवं कूड़ा-कचरा फैलाना न केवल अस्वच्छता उत्पन्न करता है, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण भी बनता है।
प्रयुक्त चाय के कप, भोजन के रैपर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को कोचों एवं स्टेशनों पर उपलब्ध डस्टबिन में डालने जैसी छोटी-छोटी आदतें स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यात्रियों का यह जिम्मेदार व्यवहार रेलवे परिसरों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ सभी के लिए यात्रा को अधिक सुखद एवं आरामदायक बनाता है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक) के दौरान आसनसोल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा थूकने एवं स्वच्छता संबंधी अन्य उल्लंघनों के कुल 29,643 मामले दर्ज किए गए तथा ₹55,78,820 का जुर्माना वसूल किया गया। यह आंकड़े रेलवे परिसरों में स्वच्छता मानकों के प्रभावी अनुपालन एवं यात्री सुविधाओं के सतत उन्नयन को दर्शाते हैं।
इसी अवधि में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), आसनसोल मंडल द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में तंबाकू सेवन तथा गंदगी फैलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। तंबाकू सेवन से संबंधित 1,288 मामलों में ₹2,57,600 तथा गंदगी फैलाने के 5,269 मामलों में ₹10,53,800 का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार आरपीएफ द्वारा कुल 6,557 मामलों में ₹13,11,400 की वसूली की गई। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के संयुक्त प्रयास रेलवे परिसरों में अनुशासन, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहे हैं।
रेलवे अधिनियम, 1989 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत रेलवे परिसर को गंदा करने, थूकने अथवा अस्वच्छ बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
थूकना एवं कूड़ा-कचरा फैलाना न केवल स्टेशनों और कोचों की स्वच्छता को प्रभावित करता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ते हैं। साथ ही, रेलवे परिसरों की सफाई में दिन-रात लगे हाउसकीपिंग कर्मियों के कार्यभार और कार्य-जोखिम में भी वृद्धि होती है। डस्टबिन का उपयोग कर तथा थूकने से परहेज कर यात्री सीधे तौर पर अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
यात्रियों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अनुशासन को बढ़ावा देना तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छता की स्थायी संस्कृति विकसित करना है।
आसनसोल मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे स्टेशनों एवं कोचों में थूकने तथा कूड़ा-कचरा फैलाने से बचें और उपलब्ध डस्टबिन का नियमित उपयोग करें। प्रत्येक जिम्मेदार कदम स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ कोच तथा अधिक सुखद यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने में सहायक होता है। यात्रियों के सक्रिय सहयोग से आसनसोल मंडल प्रत्येक यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वास्थ्यकर और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
Press Release No.: ER/ASN/2026/05/30
*ASANSOL DIVISION INTENSIFIES ANTI-SPITTING AND CLEANLINESS CAMPAIGN TO ENHANCE PASSENGER COMFORT*
*Commercial Staff and RPF Detect Over 36,000 Cases During 2025–26; Passengers Urged to Support a Cleaner Railway Environment*
Asansol, 14 May 2026:
Asansol Division of Eastern Railway has intensified its anti-spitting and cleanliness campaign across trains and stations with the objective of promoting civic sense and ensuring a clean, hygienic and passenger-friendly environment. The campaign is aimed at discouraging spitting and littering, which create unhygienic conditions and cause inconvenience to passengers.
A simple habit such as placing used tea cups, food wrappers and other waste in the dustbins provided in coaches and at stations can make a significant difference. Such responsible behaviour helps keep railway premises clean and contributes to a more comfortable and pleasant journey for all.
During the financial year 2025–26 (from 1 April 2025 to 31 March 2026), commercial staff of Asansol Division detected 29,643 cases of spitting and other cleanliness-related violations and realised ₹55,78,820 as fines, reflecting sustained efforts to enforce cleanliness norms and improve passenger amenities across railway premises.
During the same period, the Railway Protection Force (RPF) of Asansol Division conducted intensive drives against tobacco use and littering at stations and in trains. A total of 1,288 cases related to tobacco use were detected, resulting in fines amounting to ₹2,57,600. In addition, 5,269 cases of littering were detected and fines amounting to ₹10,53,800 were realised. Altogether, the RPF detected 6,557 cases and recovered ₹13,11,400 as fines, underscoring the coordinated efforts of Commercial and RPF staff to promote civic discipline and maintain a clean railway environment.
Under the relevant provisions of the Railways Act, 1989, passengers found spitting, littering or otherwise making railway premises unhygienic are liable to penalties as per extant rules.
Spitting and littering not only affect the cleanliness of stations and coaches but also pose health risks and increase the workload and safety challenges faced by housekeeping staff who work round the clock to maintain railway premises. By using dustbins and refraining from spitting, passengers can directly contribute to a safer and healthier environment for everyone.
Passengers are being made aware that the purpose of this campaign is not merely to impose fines. The primary objective is to encourage civic discipline and strengthen a culture of cleanliness across railway premises.
Asansol Division appeals to all passengers to refrain from spitting and littering and to make proper use of the dustbins provided at stations and inside coaches. Every responsible action supports cleaner stations, cleaner coaches and a more pleasant travel experience. With the active cooperation of passengers, Asansol Division is working continuously to make every journey safer, healthier and more comfortable for all.










