Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

शताक्षी महिला मंडल ने स्वास्थ्य शिविर की जांच आयोजित की

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

शताक्षी महिला मंडल ने स्वास्थ्य शिविर की जांच आयोजित की

सांकतोड़िया : शताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ईसीएल के झालबागान स्थित डिसरगढ़ क्लब में आयोजित दो दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जानकारी के अनुसार शताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां कुल 300 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉ वाई के सुभाष सिंह, डॉ सत्यजीत राय, डॉ सुभाष दास, डॉ अरबिंदो माजी, डॉ मधुमिता मोदी सहित अन्य

चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय, आंख, सामान्य रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी भागीदारी रही। शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा किरण झा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के शिविर लोगों को समय पर बीमारी की पहचान और उपचार के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था।

शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने सताक्षी महिला मंडल की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा इस तरह के आयोजन से आम जनता को काफी लाभ मिलता है। कई लोगों ने पहली बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और डॉक्टरों से परामर्श लिया।दो दिनों तक चले इस शिविर को सफल बनाने में महिला मंडल की सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुव्यवस्थित रही और लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।